बेगी हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमार
कोन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसो नहीं जाट है टारो
जय जय जय हनुमान गुसाईं कृपा करो महाराज-2
तन में तुमरे शक्ति विराजे-2, मन भक्ति से भीना
जो जन तुमरी शरण में आये-2 दुःख दरद हर लीना-2
महावीर प्रभु हम दुखियन के तुम हो गरीब निवाज हनुमत
जय जय जय हनुमान गुसाईं कृपा करो महाराज-2
राम लखन के देहि तुम पर, सदा रहे हरषाये -2
ह्रदय चीर के सारे जग को, राम सिया दरसाये हनुमत
दोउ कर जोड़ अरज हनुमंता कहिये प्रभु से आज हनुमत
जय जय जय हनुमान गुसाईं कृपा करो महाराज-2
राम भजन के तुम हो रसिया, हनुमत मंगलकारी-2
अर्चन वंदन करते तेरा-2 दुनिया के नर नारी हनुमत
राम नाम जप के हनुमंता बने भक्त सरताज हनुमत
जय जय जय हनुमान गुसाईं कृपा करो महाराज-4
No comments:
Post a Comment