Sunday, April 16, 2017

हे दुःख भंजन मारुती नंदन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार |
पवनसुत विनती बारम्बार ||

अष्ट सिद्धि नव निद्दी के दाता, दुखिओं के तुम भाग्यविदाता |
सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उधार ||

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी, तुम पर रीझे अवधबिहारी |
भक्ति भाव से ध्याऊं  तुम्हे, कर दुखों से पार ||

जपूं निरंतर नाम तिहरा, अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा |
राम भक्त मोहे शरण मे लीजे भाव सागर से तार ||

Wednesday, March 1, 2017

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना


दोहा :
भकत बड़े बलवान तुम्ही हो, सालासर हनुमान तुम्ही हो ।
आया हूँ मैं दर पे, तुझको आज पुकारा ।
पावो में घुंघरू बाँध के नाचे, मेरा बजरंग प्यारा ॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ।
कहते है लोग इसे राम का दीवाना ॥

पाँवो मे घुंगूरू बाँध के नाचे ,
रामजी का नाम इन्हे बड़ा प्यारा लागे ।
राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का,
लगता है पहरा वहाँ वीर हनुमाना का ।
राम के चरण मे है इनका ठिकाना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥

नाच नाच प्रभु श्री राम को रिझावे,
बनवारीरात दिन नाचता ही जाए ।
भक्तो मे भक्त बड़ा, दुनिया ने माना,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥