Monday, October 16, 2023

मंगल मूर्ति राम दुलारे आन पड़ा अब तेरे द्वारे

पवन तनय संकट हरन
मंगल मूर्ति रूप
राम लखन सीता सहित
हृदय बसहूँ सुर भूप
 
मंगल मूर्ति राम दुलारे 
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
मंगल मूर्ति राम दुलारे 
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान 
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान 
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
 
तीनो लोक तेरा उजियारा 
दुखीयों का तूने काज संवारा
तीनो लोक तेरा उजियारा 
दुखीयों का तूने काज संवारा
हे जग वंदन केसरी नंदन 
हे जग वंदन केसरी नंदन 
कष्ट हरो हे कृपा निधान
कष्ट हरो हे कृपा निधान
मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान 
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
 
तेरे द्वारे जो भी आया 
खाली नहीं कोई लौटाया
तेरे द्वारे जो भी आया 
खाली नहीं कोई लौटाया
दुर्गम काज बनावन हारे
दुर्गम काज बनावन हारे  
मंगलमय दीजो वरदान
मंगलमय दीजो वरदान
मंगल मूर्ति राम दुलारे
आन पड़ा अब तेरे द्वारे
हे बजरंगबली हनुमान 
हे महावीर करो कल्याण
हे महावीर करो कल्याण
 
 
 
 SONG LINK:

KARAOKE LINK:


No comments:

Post a Comment